BSP के जनरल मैनेजर पर बहु से छेड़छाड़ का आरोप : तीन शादी कर चुका GM, अब बहु से बनाना चाहता था संबंध, पीड़िता बहु ने दर्ज कराई FIR

CRIME Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

■ पुलिस ने शिकायत के बाद दर्ज की FIR

■ 55 साल का GM कर चुका है तीन शादी

प्रमोद मिश्रा

 

 

भिलाई, 27 जुलाई 2022

भिलाई स्टील प्लांट के अय्याश जनरल मैनेजर पर उनके ही बहु ने अपने ऊपर गलत निगाह रखकर अवैध संबंध बनाने के प्रयास का आरोप लगाकर FIR दर्ज कराई है । बहू ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने तीन-तीन शादियां की। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नीयत रखता है। उसने घर में अकेला पाकर उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। नेवई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया है।

नेवई टीआई ने बताया कि 28 साल की शादीशुदा पीड़िता ने मंगलवार को अपने ससुर के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराने पहुंची थी। उसने बताया कि वह हिंद नगर रिसाली में रहती है। उसका 55 वर्षीय ससुर BSP में GM है। वह अय्याश किस्म का है। उसने तीन शादियां की। दो पत्नियों को तलाक दे चुका है। तीसरी को भी तलाक देने वाला है। इसके बाद भी वह उसके ऊपर बुरी नियत रखता है। उसके साथ संबंध बनाने की डिमांड करता है। उसके मोबाइल में अश्लील मैसेज भेजता है। मंगलवार को वो घर पर अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर घर पहुंचा। घर में अकेला पाकर उसने उसके साथ जदबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर उसने उसे छोड़ा तो थाने भागकर पहुंची है।

शादी के बाद से ही रखता था गंदी नजर

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 5 साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही उसका ससुर उस पर गंदी नजर रखता था। सामाजिक बदनामी के चलते उसने यह बात किसी को नहीं बताई। इससे उसका मनोबल बढ़ता गया। वह बहू को जब भी अकेला पाता तो उससे छेड़खानी कर देता था।। उससे गलत डिमांड करता था।

पढ़ें   तंग आकर आशिक और पूर्व पति ने महिला को मार डाला..फिर ‘दृश्यम’ फ़िल्म देखकर शव और स्कूटी को ठिकाने लगाने का सीखा आईडिया

तीसरी पत्नी के तलाक का प्रकरण न्यायालय में

पुलिस ने बताया कि आरोपी जीएम ने तीन शादी की है। दो पत्नी को पहले ही तलाक दे चुका है। तीसरी पत्नी को भी तलाक दे रहा है। उसके तलाक का प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। नेवई टीआई का कहना है कि वह खुद इस मामले की जांच करेंगी उसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Share