9 Mar 2026, Mon
Breaking

भाई ने की भाई की हत्या , राखी थाना क्षेत्र का है मामला…जानिए क्या है हत्या का कारण….

गोपी कृष्ण साहू, रायपुर, 03 अगस्त 2022

भाई ने किया भाई की हत्या , राखी थाना क्षेत्र का है मामला

रायपुर:- राखी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम निमोरा में बड़े भाई ने अपने नाबालिक छोटे भाई की गैती से मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। दोनों भाई नाबालिग है दरअसल उन दोनों भाइयों के पिताजी नहीं है, जिसकी वजह से बड़ा भाई खुद काम कर गुजर बसर करता था। उनके छोटे भाई अपने बड़े भाई से फिजूलखर्ची के लिए बार-बार पैसे मांग कर जिद करने लगा था। जिसे उनके बड़े भाई ने घर में पैसे ना होने की बात कहते हुए अपने छोटे भाई को समझाइस दे रहा था लेकिन वह अपने बड़े भाई की बात को नहीं मानता था, जिससे तंग आकर जब उनका छोटा भाई सो रहा था तभी बड़े भाई ने सीने और पेट गैती से मारकर मौत के उतार दिया।

 

Share
पढ़ें   12वीं में रायगढ़ की कुंती साव 98.20% अंक के साथ बनीं स्टेट टॉपर,तेलघानी विकास बोर्ड के अध्यक्ष संदीप साहू ने दी बधाई...

 

 

 

 

 

You Missed