8 Mar 2026, Sun

रायपुर में चली गोली, VIDEO : गोली लगने से घायल हुआ शख्स, कॉलोनीवासियों में दहशत का माहौल, आज ही पुलिस कप्तान ने ली थी क्राइम को लेकर बैठक

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 06 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार एक के बाद एक बड़ी घटनाएं देखने को मिल रही है । चाकूबाजी, चोरी के बाद अब गोली चलने की भी खबर राजधानी रायपुर से आई है । एक तरफ आज ही जिले के वरिष्ठ पुलिस कप्तान प्रशांत अग्रवाल ने सभी थानों के थाना अधिकारियों के साथ CSP की बैठक लेकर क्राइम को रोकने सख्त निर्देश दिए थे । लेकिन, बैठक में सख्त निर्देश को 24 घंटे भी बीते नहीं थे और राजधानी में फिर एक बार गोली चलने से लोगों में दहशत का माहौल है ।

अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी के माइनिंग ऑफिस के पीछे स्थित बसंत विहार कॉलोनी के गार्डन के बाजू में अज्ञात लोगों ने गोली चलाई है । गोली लगने से शख्स घायल हुआ है । जानकारी के मुताबिक घायल हुए शख्स को लेकर कार में आरोपी गण मौके से फरार हो गए हैं । मौके पर राजेंद्र नगर पुलिस और 112 की टीम मौजूद है । गोली लगने की घटना से कॉलोनी वासियों में दहशत का माहौल है ।

Share
पढ़ें   **रायपुर पुलिस में बड़े पैमाने पर फेरबदल : TI, SI और आरक्षकों सहित 55 पुलिसकर्मियों का हुआ तबादला, कानून व्यवस्था में सुधार के लिए लिया गया महत्वपूर्ण कदम**

 

 

 

 

 

You Missed