9 Mar 2026, Mon
Breaking

आजादी का अमृत महोत्सव : कल से कसडोल विधानसभा में होगी ‘गौरव पद यात्रा’ की शुरुआत, विधायक शकुंतला साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता करेंगे पद यात्रा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 08 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर प्रदेश भर में पदयात्रा निकालकर आजादी में अपनी जान की बाजी लगाकर शहीद होने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि देगी । कसडोल विधानसभा में भी इस पद यात्रा की शुरुआत कल से होने वाली है । कल से शुरू होने वाले ‘ गौरव पद यात्रा’ की शुरुआत कसडोल विधानसभा के गिधपुरी से शुरू होगी । पदयात्रा गिधपुरी, भरुवाडीह, तमोरी, खपरी, भवानीपुर से होते हुए वटगन पहुँचेगी । आपको बताते चले कि कांग्रेस पार्टी सभी विधानसभा में 75 किलोमीटर की पद यात्रा करने वाली है ।

संसदीय सचिव एवं विधायक शकुंतला साहू ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता से भी अपील की है कि इस गौरव पद यात्रा में ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मिलित होकर आजादी में अपनी जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि देवें ।

Share
पढ़ें   मार्शल आर्ट स्पोर्ट्स एकेडमी में जूडो बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का आयोजन, 26 परीक्षार्थी हुए इन परीक्षा में शामिल

 

 

 

 

 

You Missed