जवानों के जज्बे को सलाम VIDEO : पेड़ पर फंसे 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा नाग का सफलतापूर्वक नगर सेना के जवानों ने किया रेस्क्यू, हर किसी ने किया जवानों के जज्बे को सलाम

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर

प्रमोद मिश्रा
सुकमा, 08 अगस्त 2022

आपने जवानों के जज्बे को सलाम करने वाली तस्वीर तो कई बार देखी और सुनी होगी । आज इसी कड़ी में हम आपको एक और ऐसा वाकया बता रहे हैं, जिसको देखकर आप नगर सेना के जवानों को सैल्यूट किये बिना रह नहीं पाएंगे । दरअसल, सुकमा क्षेत्र में गत दिवस से हो रही लगातार बारिश से जहां आमजन मानस को समस्या का सामना करना पड़ा है, आवागमन बाधित हुआ हैं वहीं आम जन की सहायता करने, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के राहत कार्य में जिला नगर सेनानी के जवान पुलिस बल के साथ सतत् रुप लगे हुए हैं। सुकमा जिला के नगर सेनानी एवं पुलिस बल के जवान अपनी कार्य कुशलता का परिचय दे रहें हैं।

किन्दरवाड़ा, पुसपाल के निवासी 80 वर्षीय बुर्जुग लखमा राम नाग प्रतिदिन की तरह कल भी सुबह नदी के उसपार अपने खेतों पर काम करने गए हुए थे, शाम को जब वह वापस लौटे तो दिनभर हुई तेज बारिश से अचानक नदी का जल स्तर बढ़ने लगा जिससे वह नदी को पार करने में असमर्थ रहा। नजदीक के आम पेड़ पर चढ़कर स्वयं को सुरक्षित किया और रातभर वहीं गुजारा। रात के समय जब परिजन उसे खोजने गए, तो लखमा राम ने टार्च के जरिए संकेत दिया।

 

 

https://youtube.com/shorts/5T5Y3irTP_U?feature=share
सुबह तक जल स्तर और अधिक हो चुका था। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस बल और नगर सेनानी को दी, जिस पर बिना विलम्ब लखमा राम को रेस्क्यू करने नगर सेना और पुलिस बल के जवान रवाना हुए। इस राहत दल में नगर सेनानी गौतम नाग, प्रमोद, कमलेश, पंकज, अश्विनी, देवसिंह और राकेश रहे। बड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू दल ने लखमा राम नाग को सुरक्षित रुप से सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। जिसपर सभी ने राहत की सांस ली और रातभर पेड़ पर रहे लखमा राम के चेहरे पर संतोष का भाव था।

Share
पढ़ें   कोविशील्ड लगावाने वालों को हार्ट अटैक- ब्रेन स्ट्रोक का खतरा, कंपनी ने कोर्ट में दिया कबूलनामा