13 Jun 2025, Fri
Breaking

होराइजन अस्पताल प्रांगण में मनाया गया स्वाधीनता का पर्व…स्वतंत्रता के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों को किया गया याद

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 15 अगस्त, 2022

 

 

आज देशभर में स्वतंत्रता का 75 वां वर्षगांठ बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है। जगह-जगह आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वालों को याद किया जा रहा है। रायपुर के पुलिस ग्राउंड में जहां राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ध्वजारोहण किया। वहीं राजभवन में राज्यपाल अनुसूईया उइके ने राजभवन के स्टाफ के साथ झंडा फहराया।

 

 

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जलविहार कॉलोनी स्थित होराइजन अस्पताल परिवार के द्वारा भी स्वाधीनता का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान होराइजन परिवार के सदस्यों ने देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले जवानों को याद किया और उन्हें नमन किया। इस दौरान सबने राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया।

 

 

 

 

वहीं भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर में अजय जामवाल, पवन साय, गौरीशंकर अग्रवाल, छगन मुंदड़ा व वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। साथ ही पूर्व अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सुभाष राव, छगन मुंदड़ा, सच्चिदानंद उपासने, संजय श्रीवास्तव, केदारनाथ गुप्ता, दीपक मह्स्के सहित वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

 

भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशभाऊ ठाकरे परिसर में ध्वजारोहण के दौरान स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले जवानों और स्वाधीनता दिलाने वाले महापुरुषों को नमन किया गया।

 

 

 

 

कांग्रेस भवन में PCC अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने प्रदेश प्रभारी पी.एल. पुनिया की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में ध्वजारोहण किया। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया गया। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अमर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान, ध्वज वंदना एवं राज्य गीत का गायन हुआ। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने ध्वजारोहण के पश्चात शुभकामना संदेश वाचन किया।

पढ़ें   जहां कभी बंदूक की गोली थी पहचान, अब विकास की राह पर दौड़ता है बस्तर: विष्णु देव साय की नीति से नक्सल अंधेरा छंटा, 7 जिलों में उम्मीदों का सूरज चमका

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed