9 Mar 2026, Mon
Breaking

हमर तिरंगा हमर अभिमान : CM ने की लोगों से अपील, CM की अपील : “हमर तिरंगा अभियान पूरा हुआ, अब राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतार कर जतन से रख लें”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 18 अगस्त 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के नागरिकों से अपील की है कि हमर तिरंगा अभियान के सफलतापूर्वक समापन के बाद वे अब अपने-अपने घरों, दुकानों, संस्थानों में फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान से उतारकर और समेटकर जतनपूर्वक रख लें, ताकि उचित अवसर पर ध्वज को पुनः फहराया जा सके।

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा है कि स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ पर 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन किया गया था। इस सप्ताह के दौरान प्रदेशवासियों ने हमर तिरंगा अभियान में उत्साह के साथ भाग लिया और अपने-अपने घरों, दुकानों, संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रीय एकजुटता का परिचय दिया। उन्होंने इस अभियान की सफलता के लिए प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम बघेल ने कहा है कि हमर तिरंगा अभियान अब पूरा हो चुका है। मेरी सभी से अपील है कि अब वे राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान उतार कर और समेट कर जतन से रख लें, ताकि उचित अवसर पर इसका फिर से उपयोग किया जा सके। जो झंडे किसी कारणवश फट गए हों, उनका सम्मान निस्तारण किया जाना आवश्यक है।

Share
पढ़ें   IPS भावना गुप्ता होंगी बलौदाबाजार जिले की नई पुलिस कप्तान : 2014 बैच की IPS अफसर भावना की तेजतर्रार अफसरों में होती है गिनती...पति हैं IAS अफसर...अपने पहले ही अटेम्प्ट में UPSC क्लियर कर बनी IPS अफसर...पढ़ें IPS भावना गुप्ता की Biography

 

 

 

 

 

You Missed