7 Mar 2026, Sat

समीक्षा बैठक शुरू VIDEO : गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ले रहे रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक, जिले में हो रहे अपराधों की जानकारी लेंगे गृहमंत्री

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 20 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पुलिस कंट्रोल रूम में राज्य के गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू रायपुर जिले के पुलिस अधिकारियों की बैठक ले रहे हैं। इस बैठक में रायपुर रेंज के आईजी के साथ जिले के एसएसपी प्रशांत अग्रवाल जी मौजूद है । बैठक में जिले में हो रहे अपराधों के विषय में गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू पुलिस अधिकारियों से जवाब-तलब करते नजर आ सकते हैं ।

आपको बताते चलें कि विगत दिनों में राजधानी रायपुर के साथ रायपुर के आसपास के इलाकों में क्राइम का ग्राफ काफी बढ़ा है । ऐसे में हो सकता है कि इस बैठक में गृह मंत्री अधिकारियों को विशेष समझाइश देते नजर आए । बैठक में रेंज के आईजी, जिले के एसपी के साथ तमाम थानों की थाना प्रभारी और सीएसपी के साथ एडिशनल एसपी भी मौजूद है । बैठक में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी शामिल है ।

देखें बैठक की वीडियो

 

Share
पढ़ें   वैट पर 'तकरार' : राज्य सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं करने को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का सरकार पर हमला, विष्णुदेव साय बोले : "कांग्रेस पार्टी छत्तीसगढ़ के पैसा को असम, यूपी के चुनाव में बहा रही है, सरकार नहीं मानी तो ईंट से ईंट बजा देंगे", 20 नवंबर को प्रदेश भर में चक्काजाम