प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 22 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का कल जन्मदिन है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनता की माँग पर कल मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाईन, रायपुर में कल प्रातः 11 से अपरांह 1 बजे के मध्य ओपन हाउस होगा। उपरोक्त समयावधि में मुख्यमंत्री से भेंट हेतु पूर्वानुमति की आवश्यकता नहीं होगी। इस दौरान आप भी अपने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बधाई दे सकते हैं ।





