7 Mar 2026, Sat

CG में प्रेमी जोड़े ने लगाया मौत को गले : पेड़ पर लटकी मिली दोनों की लाश, पुलिस मामले की जांच में जुटी

■ ग्रामीणों ने शव को देखा

■ पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया शव

प्रमोद मिश्रा

बालोद, 30 अगस्त 2022

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दिहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां प्रेमी-प्रेमिका मौत को गले लगा लिए हैं । दोनों की लाश फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली । पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है । दरअसल, पूरा मामला डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के बोइरडीही गांव का है । सहगांव के बीच जंगल में दोनों की लाश मिली है । एक दिन पहले ही दोनों घर से निकले थे, लेकिन दोनों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है । डौंडी लोहारा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

मृतक युवक ग्राम बोइरडीही का बताया जा रहा है, जिसका नाम राजेश कुमार निसाद पिता खोरबाहरा राम उम्र 20 वर्ष । वहीं मृतिका नाबालिग है, जो पास के ही गांव की बताई जा रही है । पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़े होने का अंदेशा जताया जा रहा है, जिसके आप डौंडीलोहारा पुलिस जांच कर रही है । पुलिस तफ्तीश में मामले का खुलासा होगा ।

 

Share
पढ़ें   मन की बात @100 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में दिखा गजब का उत्साह, BJP नेता जी एस मिश्रा के साथ ग्रामीणों ने सुनी मन की बात