8 Mar 2026, Sun

IT टीम की CG में रेड : रायपुर, बिलासपुर के साथ रायगढ़ में IT टीम ने मारा छापा, शराब कारोबारी समेत लोहा कारोबारी के यहां पड़ा छापा

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 सितंबर 2022

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा है । जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर, रायगढ़ बिलासपुर समेत कई जिलों में आईटी ने दबिश दी है । आयकर विभाग की टीम ने लोहा कारोबारी, रियल इस्टेट कारोबारी, ट्रांसपोर्ट व्यवसायी और शराब कारोबारी समेत कई ठेकेदारों के करीब 10 से अधिक ठिकानों पर छापा मारा है ।

रायपुर में लाविस्टा,ऐश्वर्या किंगडम और उरला समेत रायगढ़ के फ्रेंड्स कॉलोनी में आईटी टीमों ने दबिश दी है । फिलहाल आईटी के अधिकारी सभी ठिकानों पर जांच कर रहे हैं ।

इस मामले में सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि अभी तो IT आई है, फिर ईडी और सीबीआई वाले भी आएंगे । आपको बताते चले कि सीएम भूपेश बघेल ने कुछ दिन पूर्व ही यह कह दिया था कि छत्तीसगढ़ में अब आयकर विभाग के साथ ईडी और सीबीआई की रेड पड़ने वाली है ।

Share
पढ़ें   किसानों की जरूरतों के अनुसार जल सिंचाई जलाशयों प्रदाय करें: मंत्री रविन्द्र चौबे

 

 

 

 

 

You Missed