9 Mar 2026, Mon
Breaking

CM ने किया ब्लड बैंक का उद्घाटन : राज्य का पहला सिविल अस्पताल जहाँ मिलेगी ब्लड बैंक की सुविधा, लोगों को ब्लड की समस्या से मिलेगा निजात

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 14 सितंबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सिविल अस्पताल के ब्लड बैंक का आज शुभारंभ किया। सिविल अस्पताल खरसिया प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल होगा जहां ब्लड बैंक की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इससे ब्लड की समस्या एवं आपातकालीन स्थिति से निपटने में सहायता मिलेगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यहां अत्याधुनिक हमर लैब का शुभारंभ भी किया। जहां सीबीसी, एचबी 1सी, इलेक्ट्रॉनिक ई एसआर, बायो कैमिस्ट्री, यूरिन एनालाइजर, ट्रू नॉट (टी.बी. जांच) जैसे सुविधाएं स्थानीय सिविल अस्पताल में लोगों को मिल पाएगी।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ब्लड बैंक के शुभारंभ के दौरान पोषण पुनर्वास केंद्र के बच्चों और उनके अभिभावकों से मिले। उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में बच्चों के देखभाल के बारे में जानकारी ली। अभिभावकों ने बताया कि यहां बच्चे की बेहतर देखभाल की जाती है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बच्चों को सुपोषण आहार भी प्रदान किया।

Share
पढ़ें   दंतेवाड़ा: IED ब्लास्ट में CRPF के चार जवान घायल, नक्सलियों के बैनर-पोस्टर हटाने के दौरान हुआ विस्फोट

 

 

 

 

 

You Missed