12 Mar 2026, Thu
Breaking

CM भूपेश बघेल ने ऊँ.अमृतेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की, मुख्यमंत्री ने धार्मिक महत्व के लाल चंदन का पौधा भी लगाया

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 14 सितंबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत धर्मजयगढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। मुख्यमंत्री ने भेंट-मुलाकात की शुरुआत ग्राम छाल (वृंदावन) स्थित “ऊँ अमृतेश्वर” महादेव मंदिर में विधिवत पूजा अर्चना कर की। उन्होंने ऊँ अमृतेश्वर महादेव की विधिवत जल अभिषेक कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना भी की। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने भी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के लिए सुख समद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर परिसर में धार्मिक एवं आयुर्वेदिक महत्व के लाल चंदन के पौधा लगाया।

इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक लालजीत सिंह राठिया सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   IT रेड का आज पाचवां दिन:अबतक 290 करोड़ बरामद, 136 बैग की गिनती बाकी, 400 करोड़ पार होने की उम्मीद

 

 

 

 

 

You Missed