क्रूरता की हदें पार VIDEO : गैंगरेप के बाद नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ती रही नाबालिग बच्ची, फिर भी छेड़ते रहे आरोपी, इमरान और नौशे अली के साथ 5 आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम

CRIME Exclusive Latest उत्तरप्रदेश बड़ी ख़बर

■ मानवता को शर्मसार कर देने वाली तस्वीर

■ आरोपी नौशे अली को पुलिस ने किया गिरफ्तार

उत्तरप्रदेश, 22 सितंबर 2022

 

 

एक तरफ महिलाओं की सुरक्षा की बात कही जा रहीं है, वही आज भी महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों में कमी नहीं आ रही है। आये दिन महिला से छेड़छाड़ तो कई दुष्कर्म की खबरें सुनने को मिलती है जो हमारी रूह कांप देती है, ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया प्लटफॉर्म ट्विटर पर सामने आया है, जिसे देख आप भी सिहर उठेंगे।

आइए जानते है इस दिल दहला देने वाली खबर के बारे में…

दरअसल आज हम जिस वीडियो की बात कर रहे है वह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का है, जहां कुछ लोगों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी है। पहले तो एक नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कारियों ने गैंगरेप किया, इसके बाद भी दरिंदे नहीं माने इस बलात्कारियों ने उस मासूम नाबालिक पीड़ित बच्ची को नग्न अवस्था में सड़क पर दौड़ने को मजबूर किया।

वो नाबालिक बच्ची चीखते हुए चिलाते हुए सड़क पर नग्न अवस्था में दौड़ रही है, फिर भी बलात्कारी नौशे,इमरान व अन्य ने उसे छेड़ना नहीं छोड़ा। इस दिल दहला देने वाले वीडियो को देख आज भी हर महिला के मन में यही सवाल है कि ये सब आखिर कब तक ऐसा ही चलेगा।

https://twitter.com/Santosh_Stv/status/1572204706050768908?t=tQrEHWFNRKcwM0ayWko99g&s=19

क्रूरता भरे इस पूरे मामले का संज्ञान मुरादाबाद पुलिस ने लिया और इसे लेकर उनका बयान सामने आया है, पुलिस ने कहा, दिनांक 07.09.2022 को थाना भोजपुर क्षेत्रांतर्गत एक लड़की के साथ दुष्कर्म की मिली सूचना पर थाना जपुर पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर, एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है,अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

आपको बता दें कि दुष्कर्म की घटना 1 सितंबर की शाम को हुई थी। दरअसल मुरादाबाद क्षेत्र की पंद्रह वर्षीय किशोरी मेला देखने गई थी। उस दौरान भोजपुर के इस्लामनगर निवासी आरोपी नितिन, कपिल, अजय, नौशे अली व इमरान उसे बाइक से अगवा कर ले गए थे। इसके बाद सैदपुर खद्दर के जंगल में आरोपियों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। किशोरी की चीख पुकार पर नजदीकी खेतों में काम कर रहे लोग आए तो आरोपी भाग गए थे। किशोरी भी मौके से निर्वस्त्र ही सड़क पर आगे चली गई थी। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया था। जो अब सोशल मीडिया पर सामने आया है।

पढ़ें   पेगासस मामला : सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगी आदेश पारित...सीजेआई ने सीनियर एडवाइजर सीयू सिंह को किया सूचित

इस पुरे मामले पर 7 सितंबर को एसपी के आदेश पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर 15 सितंबर को आरोपी नौशे अली को गिरफ्तार कर लिया। मंगलवार को एक महिला ने किशोरी का निर्वस्त्र वायरल वीडियो ट्वीट किया, जिसमें मुरादाबाद पुलिस को भी टैग किया गया।

इसके बाद हरकत आई मुरादाबाद पुलिस ने री-ट्वीट पर बयान जारी किया। एसपी देहात संदीप कुमार मीणा ने बताया कि किशोरी के फूफा की तहरीर पर केस दर्ज किया गया था। एक आरोपी गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़ित और उसके परिवार ने 161 और 164 के बयान में घटना होने से इनकार किया है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

Share