8 Mar 2026, Sun

BIG BREAKING : PFI पर धड़ाधड़ छापा…11 राज्य, 106 ठिकाने, 100 से ज्यादा गिरफ्तार…PFI पर NIA का मेगा एक्शन

प्रमोद मिश्रा,22 सितम्बर 2022, कर्नाटक

 

आतंकवाद के खिलाफ अभियान में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। खबर है कि जांच एजेंसियों ने करीब 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।

खबर है कि NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है। खबर है कि जांच एजेंसी ने करीब 106 ठिकानों पर दबिश दी है। आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में 2, मध्य प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, महाराष्ट्र में 20, उत्तर प्रदेश मे 8, तमिलनाडु में 10, असम में 9, केरल में 22, कर्नाटक में 20 और आंध्र प्रदेश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस संख्या में और इजाफा हो सकता है।

 

चेयरमैन पर भी शिकंजा
जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम पर भी शिकंजा कसा है। उन्हें हिरासत में लिया गया है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। गुरुवार को बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE: मुख़्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मंत्रालय में सहकारिता एवं पशुपालन विभाग की अहम बैठकों में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल...

 

रविवार को भी पड़े थे छापे
रविवार को भी NIA ने आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों में रेड की थी। उस दौरान PFI सदस्यों को पूछताछ के लिए ले जाया गया था। जांच एजेंसी ने हिंसा भड़काने और गैर कानूनी गतिविधियों से जुड़े मामलों में कार्रवाई की थी। उस दौरान NIA अधिकारियों की 23 टीमों में निजामाबाद, कुर्नूल, गुंटूर और नेल्लोर जिले में करीब 38 ठिकानों तलाशी ली थी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed