10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में भीषण सड़क हादसा : ट्रैवलिंग बस हुई दुर्घटना का शिकार, हादसे में गई एक की जान, तो एक दर्जन लोग हुए घायल

प्रमोद मिश्रा

भानपुरी, 27 सितंबर 2022

एनएच 30 में आज मंगलवार के तड़के सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में 12 लोग घायल हो गए है। वहीं एक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी घायलों को भानपुरी सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद मेकॉज रेफेर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक ट्रैवलिंग बस रायपुर से चित्रकोट की ओर जा रही थी। तड़के सुबह करीबन 5:30 बजे फरसागुड़ा के पास वाहन चालक को अचानक झपकी आ गई। जिसकी वजह से चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया। अनियंत्रित वाहन एनएच 30 में बने एक छोटे पुल को तोड़ते हुए गढ्ढे में गिर गई। इस हादसे में वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। वहीं एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही भानपुरी पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने एम्बुलेंस 108 की मदद से सभी घायलों को तत्काल ही भानपुरी सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सक ने सभी घायलों को बेहतर उपचार के लिए मेकॉज रेफेर कर दिया है। बताया जा रहा है कि ट्रेवलिंग बस में सवार सभी यात्री रायपुर एम्स के कर्मचारी है। यह सभी रायपुर से चित्रकोट देखने और बस्तर दशहरा में शामिल होने के लिए जगदलपुर आ रहे थे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ सरकार ने जूनियर डाक्टरों की शिष्यवृत्ति बढ़ाने का लिया निर्णय, मुख्यमंत्री बघेल ने ट्वीट कर दी जानकारी

 

 

 

 

 

You Missed