1 Apr 2025, Tue
Breaking

छात्रों की मांग पर अमल : अब रविवार को भी खुलेगा शंकर नगर का पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय, आवश्यक रख-रखाव के लिए सप्ताह में एक दिन गुरुवार को लाइब्रेरी रहेगी बंद

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 30 सितम्बर 2022

छात्रों एवं पाठकों की मांग पर राज्य शासन द्वारा राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय को अब रविवार को भी संचालित किया जाएगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय के सदस्य छात्रों और पाठकों द्वारा रविवार को लाइब्रेरी बंद रहने से पढ़ाई करने में समस्या आने की वजह से रविवार को भी ग्रंथालय खोले जाने के संबंध में आग्रह किया गया था। इसी परिप्रेक्ष्य में राज्य शासन द्वारा रविवार को भी पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय का संचालन किये जाने का निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि ग्रंथालय का संचालन सुचारू रूप से किया जा रहा है। ग्रंथालय में किताबों के आवश्यक रख-रखाव एवं साफ-सफाई के कार्यों के लिए सप्ताह में एक दिन लाइब्रेरी को बंद किया जाना जरूरी है। इस वजह से अब प्रति सप्ताह एक दिन गुरुवार को पं दीनदयाल उपाध्याय ग्रंथालय शंकर नगर को बंद रखा जाएगा।

 

Share
पढ़ें   उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जन चौपाल लगा बैगा आदिवासियों की सुनी समस्याएं

 

 

 

 

 

You Missed