विजयादशमी का पर्व : देशभर में विजयादशमी की धूम, CM भूपेश बघेल ने दी बधाई, WRS कॉलोनी के भव्य दशहरा महोत्सव में शामिल होंगे CM

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 अक्टूबर 2022

पूरे देश में आज असत्य पर सत्य की जीत का महोत्सव विजयादशमी मनाया जा रहा है । इस महोत्सव को लेकर पूरे देश के लोगों में उत्साह देखा जा रहा है । छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की बधाई और शुभकामनाएं दी है। सीएम बघेल ने अपने बधाई संदेश में कहा है कि दशहरा पर्व हमें सत्य के मार्ग पर चलने का साहस देता है, हमें विश्वास दिलाता है कि सत्य के मार्ग में कितनी भी परेशानियां और कठिनाईयां क्यों न हो, विजय सदा सत्य की होती है।विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई और अन्याय पर न्याय की जीत का प्रतीक है।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को डब्ल्यूआरएस कालोनी, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में दशहरा उत्सव में शामिल होंगे

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को रायपुर, कुम्हारी, चरौदा और भिलाई-3 में आयोजित दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 5 अक्टूबर को 10.30 बजे रायपुर से कार से प्रस्थान कर 11 बजे पाटन तहसील के ग्राम कुरूदडीह पहुंचेंगं और वहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के पश्चात दोपहर 2.30 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।

मुख्यमंत्री 5 अक्टूबर को संध्या 6 बजे रायपुर के डब्ल्यूआरएस कालोनी जायेंगे और वहां दशहरा कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात 7.05 बजे कुम्हारी महामाया मंदिर प्रांगण में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इसके बाद 7.35 बजे हनुमान मंदिर मैदान चरौदा पहुंचेंगे और वहां दशहरा उत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8 बजे बिजली नगर भिलाई-3 में दशहरा उत्सव कार्यक्रम में भाग लेने के पश्चात रायपुर वापस लौट आयेंगे।

Share
पढ़ें   CG Election Commision : रिटायर्ड IAS अजय सिंह बने राज्य निर्वाचन आयुक्त, आदेश जारी