10 Mar 2026, Tue
Breaking

CM भूपेश बघेल का लोक कलाकारों के लिए बड़ा एलान : लोक कला के क्षेत्र में तीन नए पुरस्कारों की घोषणा, राज्योत्सव के मौके पर दिए जाएंगे पुरस्कार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 05 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्थानीय लोक कलाकारों के लिए बड़ी घोषणा की है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर जानकारी देते बताया कि अब राज्योत्सव के मौके पर राज्य सरकार द्वारा तीन नए पुरस्कारों को शुरू करने का निर्णय लिया है, जिनमें लक्ष्मण मस्तूरिया पुरस्कार लोकगीत के क्षेत्र में,1 खुमान साव पुरस्कार लोक संगीत के क्षेत्र में और माता कौशल्या सम्मान श्रेष्ठ रामायण मानस मंडली को दिया जाएगा ।

मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद पूरे प्रदेश के कलाकारों में उत्साह देखा जा रहा है । सभी लोक कलाकार मुख्यमंत्री की विशेष पहल के लिए उनका धन्यवाद कर रहे हैं ।

 

 

Share
पढ़ें   दिल्ली में रामविचार नेताम ने राजनाथ सिंह से की मुलाकात : ऑपरेशन “सिंदूर” की सफलता पर दी बधाई, नक्सल अभियान, आदिवासी विकास और जनहित योजनाओं पर हुई विस्तार से चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed