7 Mar 2026, Sat
Breaking

अपर मुख्य सचिव पर्यावरण सुब्रत साहू ने किया दो दिवसीय इको बाल मेले का शुभारंभ, सुब्रत साहू ने कहा – ‘पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों की भूमिका महत्वपूर्ण’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 11 अक्टूबर 2022

स्कूली बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के लिये प्रेरित करने के लिये छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा आयोजित दो दिवसीय इको बाल मेले का आज शुभारंभ किया गया। अपर मुख्य सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग एवं अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल सुब्रत साहू ने शुभारंभ समारोह में कहा कि पर्यावरण संरक्षण में स्कूली बच्चों को आगे आना होगा। उन्होने आज मेले में उपस्थित स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों से पर्यावरण के संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि युवा पीढी होने के नाते स्कूली बच्चों की पर्यावरण की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका है। सुब्रत साहू ने पर्यावरण पर मंडराते खतरों का उल्लेख करते हुए कहा कि मौजूदा समय में पृथ्वी और हमारा जन-जीवन एक कठीन दौर से गुजर रहा है। विकास की गति को बरकरार रखते हुए पर्यावरण को बचाये रखना एक बडी चुनौती है, लेकिन थोडी सी सावधानियों के साथ ऐसा कर पाना संभव है।

निरीक्षण करते सुब्रत साहू

सुब्रत साहू ने कहा कि हमें अपनी आदतों में परिवर्तन लाना होगा तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले कृत्यों को छोड़ना होगा। हमें अपने व्यवहार से पर्यावरण की रक्षा का संदेश देना होगा।

 

आर.पी. तिववारी, सदस्य सचिव, छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल ने कहा कि दो दिवसीय इको बाल मेले के आयोजन में प्रकाश डालते हुए कहा कि यह कार्यक्रम मुख्यतः पर्यावरणीय जन-जागरूकता के लिये किया जा रहा है। आज के इस कार्यक्रम में सभी जिलों के इको क्लब स्कूलों के बच्चों द्वारा उत्साह पूर्वक भाग लिया जाना यह प्रदर्शित कर रहा है कि बच्चे पर्यावरण के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह कर रहे हैं। दो दिवसीय इको बाल मेले में प्रदेश के सभी जिलों के 03-03 इको क्लब स्कूलों के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। यहां आयोजित प्रदर्शनी में इन विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय विषयों पर केन्द्रित शैक्षणिक मॉडल प्रस्तुत किये हैं, जिनमें पर्यावरण पर आये खतरों को दर्शाते हुए पर्यावरण की रक्षा का संदेश दिया गया है। इसके साथ ही पर्यावरण पर आधारित विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जा रही है। श्री सुब्रत साहू ने पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा तैयार स्कूली बच्चों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

पढ़ें   CG में नववर्ष पर आस्था का महासैलाब : राम मंदिर से लेकर दंतेश्वरी–बम्लेश्वरी तक उमड़ी रिकॉर्ड भीड़; नए साल के पहले दिन 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जानिए हर मंदिर की व्यवस्था और गाइडलाइन...

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed