12 Mar 2026, Thu
Breaking

शहीद के घर CM : शहीद दीपक भारद्वाज के घर पहुंचकर CM ने की परिवारवालों से मुलाकात, श्रद्धांजलि देने के बाद CM की घोषणा – ‘पिहरीद हाईस्कूल का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर होगा’

प्रमोद मिश्रा

जैजैपुर, 13 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल से भेंट मुलाकात कार्यक्रम के लिए सक्ति जिले के जैजैपुर विधानसभा में हैं । आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जैजेपुर विधानसभा में भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज के गृह ग्राम पिहरीद पहुंचकर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। सीएम ने शहीद दीपक के घर पहुंचकर परिवार के लोगों से मुलाकात कर बातचीत भी की । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पिहरीद हाईस्कूल का नामकरण शहीद दीपक भारद्वाज के नाम पर करने की घोषणा की। गौरतलब है कि शहीद दीपक भारद्वाज, सब इंस्पेक्टर बीजापुर जिला के तर्रेम थाना क्षेत्र के जीवनागुड़ा इलाके क्षेत्र में नक्सली मुठभेड़ के दौरान 3 अप्रैल 2021 को शहीद हुए थे।

वे छत्तीसगढ़ पुलिस में अपनी 8 साल की सेवा पूरा कर चुके थे। छत्तीसगढ़ शासन की नीति के तहत उन्हें आर्थिक सहायता सरकार द्वारा प्रदान की गई थी। उक्त जानकारी पिता राधेलाल भारद्वाज एवं माँ परमेश्वरी भारद्वाज के द्वारा दी गयी है।

Share
पढ़ें   CG : आबकारी घोटाले में फर्जी होलोग्राम सप्लाई करने वाला विधु गुप्ता गिरफ्तार

 

 

 

 

 

You Missed