CM ने शांति मंडावी की मृत्यु पर जताया गहरा दुख, मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता की मंजूर

Exclusive Latest छत्तीसगढ़ बड़ी ख़बर रायपुर

प्रमोद मिश्रा

कोण्डागांव, 15 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को माकड़ी के मांझीबोरण्ड में कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान घायल शांति मंडावी की आज रायपुर के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान हुई मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है । उन्होंने शांति मंडावी के परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मृतक के परिवारजनों को 04 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मंजूर की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिवारजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं।

 

 

गौरतलब है कि माकड़ी विकासखण्ड के ग्राम मांझीबोरण्ड निवासी शान्ति मंडावी पति उमेश मंडावी कबड्डी प्रतियोगिता के दौरान शुक्रवार को घायल हो गयी थीं। जहां से उन्हें माकड़ी सामुदायिक केंद्र में प्राथमिक उपचार के उपरांत हालात सामान्य ना होने पर उच्चस्तरीय इलाज हेतु रायपुर के निजी अस्पताल में रिफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी थी। इस दौरान जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मृतक महिला के गृह ग्राम पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया।

Share
पढ़ें   तस्वीरें : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्रामीणों को रास्ते में खड़े देखकर गाड़ी रुकवाई, उतरकर स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में ली जानकारी