8 Mar 2026, Sun

खेल में कटगी विद्यालय के खिलाड़ियों ने लहराया परचम : राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जीते पुरस्कार, खेल शिक्षक को दिया सफलता का श्रेय

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 15 अक्टूबर 2022

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटगी की छात्राओं ने 11 से 14 अक्टूबर तक अंबिकापुर में आयोजित 22 वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में भाग लिया, जिसमें कटगी विद्यालय के 16 खिलाड़ी, रायपुर संभाग से मिनी गोल्फ और वुडबॉल में अपने खेल का जौहर दिखाते नजर आये । वुडबॉल बालिका में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें तरणी देवांगन, लीना साहू, हिंदवासनी प्रजापति शामिल थे। वुडबॉल बालका में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें प्रांजल कैवर्त्य, गुलशन विश्वकर्माज़ सूर्य देव शामिल थे। मिनी गोल्फ बालिका में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ जिसमें में खिलेश्वरी पैकरा, कशिश महिलांगे, चंद्रकला कैवर्त्य, शलीना सांडे, लक्ष्मीन कैवर्त्य शामिल थे। मिनी गोल्फ बालका में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ जिसमें प्रीतेश पाटले, चंद्रमणि देवांगन, गोविंद साहू, लक्ष्मण देवांगनज़ संदीप विश्वकर्मा शामिल थे ।

विद्यालय में पदस्थ व्यायाम शिक्षक आलोक मिश्रा टीम कोच और नगर के ही अविनाश जयसवाल टीम के मेनेजर थे । कटगी में ये खबर फैलते ही खुशी का माहोल है । आपको बता दे कि शा ऊ मां शाला कटगी खेल के क्षेत्र में एक उभरता हुआ ग्राम सामने आ रहा है । यहां खेल के लिए स्कूल स्टाफ प्राचार्य, शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सदस्य व नगर वासियों का सहयोग हमेशा रहता है, जिसके परिणामस्वरूप ग्राम के खिलाड़ियों का प्रदर्शन उत्तर स्तर में अच्छा रहा है ।

Share
पढ़ें   CORONA vs HOLI : इस वर्ष न तो डीजे बजेगी और न ही होंगे कोई सार्वजनिक कार्यक्रम, बलौदाबाजार जिले के लिए कोरोना के बीच होली त्योहार मनाने कलेक्टर ने जारी किए विशेष दिशा-निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed