12 Mar 2026, Thu
Breaking

तस्वीरें बोलती है : जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट, गांव के विकास की चिंता करने वाले किसान का जताया आभार

प्रमोद मिश्रा

पामगढ़, 19 जनवरी 2022

भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया। साथ ही गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया। दरअसल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में ग्राम अर्जुनी के किसान राम कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है। गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसान राम कुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर उनकी प्रशंसा की। साथ ही ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया। किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ग्राम अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

Share
पढ़ें   रायपुर: जर्जर भवन के कारण तहसील कार्यालय हुआ शिफ्ट, अब नर्सिंग हॉस्टल में होंगे सभी राजस्व कार्य

 

 

 

 

 

You Missed