12 Mar 2026, Thu
Breaking

सीएम भूपेश बघेल ने शिवरीनारायण में प्रभु नरनारायण के किये दर्शन, विधि-विधान से पूजा अर्चना और आरती कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

प्रमोद मिश्रा

शिवरीनारायण, 20 अक्टूबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा क्षेत्र पामगढ़ के शिवरीनारायण में अधिकारियों की समीक्षा बैठक और प्रेस कांफ्रेंस के बाद शिवरीनारायण के मंदिर में प्रभु नरनारायण के दर्शन के लिए पहुँचे और पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

 

मुख्यमंत्री ने प्रभु नरनारायण से प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में विराजमान जगन्नाथ स्वामी के भी दर्शन किए। इस अवसर पर गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत राम सुंदर दास, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष राम कुमार पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक शामिल हुए।

Share
पढ़ें   CG में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण की शुरुआत : राजनीतिक दलों और मीडिया के साथ CEO की बैठक, BLO घर-घर करेंगे वोटर वेरिफिकेशन, पात्रों के नाम जुड़ेंगे और अपात्र हटेंगे, 7 फरवरी को जारी होगी फाइनल लिस्ट

 

 

 

 

 

You Missed