7 Mar 2026, Sat
Breaking

CM भूपेश बघेल ने की कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात, मल्लिकार्जुन खरगे को अध्यक्ष बनने पर दी बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/नई दिल्ली, 21 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांग्रेस के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर बधाई और शुभकामनाएं दी है । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उनके निवास स्थान पर जाकर मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात की है ।

 

सीएम भूपेश बघेल कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी से भी मुलाकात कर राज्योत्सव में आने का निमंत्रण दे सकते हैं । आपको बताते चले कि 01 नवंबर से 03 नवंबर तक राज्योत्सव के साथ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन राजधानी रायपुर में होगा । राष्ट्रीय आदिवास नृत्य महोत्सव में अन्य राज्यों के अलावा अन्य देशों से भी कलाकार आकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं ।

राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में होने वाले राज्योत्सव के साथ राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को लेकर भी खासा उत्साह लोगों में देखा जा रहा है ।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शरद पूर्णिमा पर प्रदेशवासियों को बधाई दी, सुख, समृद्धि और आरोग्य की कामना के साथ चंद्रमा की पूजा और खीर खाने के महत्व पर प्रकाश डाला

 

 

 

 

 

You Missed