13 Mar 2026, Fri
Breaking

राज्योत्सव : CM भूपेश बघेल ने राज्योत्सव एवं आदिवासी नृत्व महोत्सव की तैयारियों का लिया जायजा, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अक्टूबर 2022

छत्तीसगढ़ के 23वें स्थापना दिवस की तैयारियों राजधानी रायपुर में जोरों से चल रही है। इस दौरान 1 से 3 नवंबर तक राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन साइंस कालेज मैदान में किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरूवार की शाम महोत्सव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए साइंस कालेज मैदान पहुंचे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ शासन के सभी विभागों द्वारा लगाए जाने वाले स्टालों के स्थल का भी निरीक्षण किया और विभागीय अधिकारियों को तैयारियों के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

गौरतलब है कि 1 से 3 नवंबर तक आयोजित राज्योत्सव एवं राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव को भव्य रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है और इसके लिए साइंस कालेज मैदान में तैयारियां जोरों पर हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव के लिए सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों सहित 09 देशों के 1500 आदिवासी कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

इस अवसर पर सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   एल्युमीनियम उद्योग में युवाओं का जलवा: वेदांता के 65% कर्मचारी 35 साल से कम, इनोवेशन और नई तकनीकों से उत्पादन को दे रहे नई ऊंचाइयां

 

 

 

 

 

You Missed