9 Apr 2025, Wed 9:01:29 AM
Breaking

RSS प्रमुख आएंगे छत्तीसगढ़ : जशपुर में स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे मोहन भागवत, दो दिन सरगुजा में रहेंगे आरएसएस प्रमुख

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 27 अक्टूबर 2022

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। संघ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक भागवत 14 नवंबर को जशपुर और 15 नवंबर को अंबिकापुर में होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सबसे पहले 14 नवंबर को भागवत जशपुर में भाजपा नेता दिलीप सिंह जूदेव की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को अंबिकापुर में संघ के बड़े कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां संघ की यूनिफॉर्म में बड़ी तादाद में स्वयं सेवक प्रदेशभर से जुटेंगे। दूसरे राज्यों से भी संघ के सदस्य पहुंच सकते हैं। 2 महीने पहले करीब सप्ताह भर रायपुर में ही रहकर भागवत ने संघ से जुड़े संगठनों की अहम बैठक की थी।

 

जशपुर में वन वासी कल्याण आश्रम की तरफ से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में खास तौर पर जूदेव परिवार भी मौजूद रहेगा। यहां जनजाति समाज के लोगों को संघ प्रमुख संबोधित करेंगे। इसके बाद अगले दिन अंबिकापुर के कार्यक्रम में संघ के स्वयं सेवकों का एकत्रीकरण का कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम में भाजपा से जुड़े वरिष्ठ नेताओं के भी शामिल होने की खबर है। इसी दिन देश में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाता है।

सरदार पटेल की प्रतिमा बनाने वाले ने बनाई है मूर्ति

सरदार वल्लभ भाई पटेल की 182 मीटर ऊंची मूर्ति स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाने वाले विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के हाथ से ही दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति का निर्माण हुआ है। मूर्तिकार राम सुतार को भारत सरकार ने पद्मश्री व पद्मभूषण सम्मान दिया है। दिलीप सिंह के बेटे प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने बताया कि मूर्ति निर्माण के लिए वे मूर्तिकार राम सुतार से मिलने गए थे। उस वक्त स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का काम चल रहा था। जशपुर से जाकर सुतार से समय लेना ही मुश्किल का काम था, पर जब राम सुतार ने यह जाना कि दिलीप सिंह जूदेव की मूर्ति बनाने का निवेदन उनके पुत्र कर रहे हैं तो व्यस्तता के बावजूद उन्होंने काम अपने हाथ में लिया। उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में इसका निर्माण किया गया।

Share
पढ़ें   रायपुर में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का दो दिवसीय प्रवास शुरू : एयरपोर्ट पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया स्वागत, एम्स और एनआईटी के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, महतारी वंदन योजना की 9वीं किस्त जारी करेंगी, सरगुजा प्रखंड का करेंगी लोकार्पण

 

 

 

 

 

You Missed