7 Mar 2026, Sat

CG के वरिष्ठ पत्रकार का निधन : वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर के निधन पर बीजेपी नेता गणेश शंकर मिश्रा ने जताया दुःख, बोले – “महान विपदा को सहने की शक्ति भगवान उनके परिजनों को देवें”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 02 नवंबर 2022

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रमेश नैय्यर का आज शाम निधन हो गया । पत्रकारिता में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले पत्रकार आज दुनिया को छोड़कर चले गए । उनके जाने से पत्रकारिता जगत के साथ राजनीति जगत में भी शोक का माहौल है । पूर्व वरिष्ठ आईएएस अफसर और बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश शंकर मिश्रा ने रमेश नैय्यर के निधन पर गहरा दुःख जताया है । रमेश नैय्यर के निधन पर गणेश शंकर मिश्रा ने दुःख प्रकट करते कहा कि रमेश नैय्यर छत्तीसगढ़ के साथ राष्ट्रीय लेवल के भी पत्रकार थे । मेरा उनसे 35 वर्ष पुराने पारिवारिक संबंध रहे हैं । मिश्रा ने कहा कि वे एक पत्रकार के साथ एक अच्छे इंसान भी थे । भगवान उनकी आत्मा को अपने श्रीचरणों में जगह दे साथ ही इस महान विपदा को सहने की क्षमता उनके परिवार वालों को दे ।

गणेश शंकर मिश्रा ने रमेश नैय्यर के घर जाकर उनके पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी साथ ही परिवारजनों से बात कर संबल भी प्रदान किया ।

रमेश नैय्यर के परिवार के बीच गणेश शंकर मिश्रा
Share
पढ़ें   धान खरीदी को लेकर सरकार का बड़ा फैसला: 2 दिन बढ़ी तारीख, अब 4–5 फरवरी को भी बिकेगा किसानों का धान; 25.11 लाख किसानों को मिल चुके 33,149 करोड़

 

 

 

 

 

You Missed