10 Mar 2026, Tue
Breaking

CG में आरक्षण के विषय पर अध्ययन करने दूसरे राज्य जाएंगे अधिकारी : सरकार ने दी अधिकारियों को जिम्मेदारी, 50 प्रतिशत से ज्यादा आरक्षण वाले राज्यों में जाएगी अधिकारियों की टीम

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 07 नवंबर 2022

छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने आरक्षण के अध्ययन के लिए अलग-अलग राज्यों में भेजी जाने वाली अधिकारियों की टीम तय कर दी है। महाराष्ट्र, तमिलनाडू और कर्नाटक के लिए अधिकारियों की टीम बनायी है। महाराष्ट्र में शम्मी आबिदी, तमिलनाडू में पी अन्बलगन और कर्नाटक में भीम सिंह टीम के साथ अध्ययन के लिए जायेंगे।

महाराष्ट्र में शम्मी आबिदी, आयुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, एस के सिंह अवर सचिव छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग, प्रज्ञान सेठ उपायुक्त आदिम जाति कल्याण विभाग, आरबी सिंह सेवा निवृत जिला एवं सत्र न्यायाधीश सामाजिक कार्यकर्ता, भारत सिंह सेवानिवृत्त आईपीएस, सामाजिक कार्यकर्ता जाएंगे ।

तमिलनाडु में पी अन्बलगन सचिव, छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग, अंशिका पांडे अवर सचिव छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, संजय गौरव संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग, बीएल ठाकुर सेवानिवृत्त आईएएस सामाजिक कार्यकर्ता, जीएस धनंजय सेवानिवृत्त आईएएस सामाजिक कार्यकर्ता जाएंगे ।

कर्नाटक भीम सिंह, संचालक स्वास्थ्य सेवाएं, पुलक भट्टाचार्य अवर सचिव छत्तीसगढ़ सामान्य प्रशासन विभाग एवं जाति कल्याण विभाग सेवानिवृत्त सामाजिक कार्यकर्ता, एआर नवरंग, अपर संचालक आदिम जाति, एलएल नायक रिटायर आईएएस समाजिक कार्यकर्ता विक्रम लकड़ा रिटायर आईएफएफ जाएंगे ।

 

Share
पढ़ें   सीएम कैंप बगिया बना जरुरतमंदो की आशा का केन्द्र: सीतापुर के घायल जय कुमार को मिली एम्बुलेंस की सुविधा

 

 

 

 

 

You Missed