7 Mar 2026, Sat

BIG BREAKING VIDEO : राजधानी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, 5.7 की तीव्रता मापी गई, दहशत में राजधानी के लोग

■ नेपाल और चीन में भी भूकंप के झटके

■ रात तकरीबन 1 बजकर 58 मिनट पर महसूस किए गए झटके

ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली, 09 नवंबर 2022

देश की राजधानी दिल्ली और NCR में देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए । जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता 5.7 दर्ज की गई है।

देर रात दिल्ली में 1 बजकर 58 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से लोग एकदम दहशत में आ गए। भूकंप के झटके नोएडा और आसपास के शहरों में भी महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता 5.7 थी।

भूकंप के आधे घंटे के भीतर ही ट्विटर पर 20,000 से अधिक ट्वीट के साथ #earthquake ट्रेंड करने लगा । कुछ लोगों ने ट्वीट कर कहा कि उन्होंने कभी इतना तेज भूकंप महसूस नहीं किया ।

नेपाल में पांच घंटे के अंतराल पर यह दूसरा भूूकंप आया है । बुधवार को रात 8ः52 पर भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे । उस वक्त रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.9 रही थी ।

Share
पढ़ें   बड़ी खबर : बस्तर फाइटर्स के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया, SI, सूबेदार,प्लाटून कमांडर के भर्ती के लिए ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड