8 Mar 2026, Sun
Breaking

CM भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे, ‘नेहरू का भारत डॉट कॉम’ वेबसाईट का करेंगे शुभारंभ

प्रमोद मिश्रा

रायपुर 13 नवंबर 2022

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिलें में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेगें। निर्धारित कार्यक्रम के तहत् पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में ”नेहरू का भारत डॉट कॉम” वेबसाइट का शुभारंभ करेगें।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बाल दिवस के अवसर पर राजधानी के साइंस कॉलेज परिसर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दोपहर 12ः45 बजे बाल दिवस समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर 1ः30 बजे साइंस कॉलेज रायपुर से मुख्यमंत्री निवास भिलाई-3 के लिए कार द्वारा प्रस्थान करेंगे। मुख्यमंत्री इस दौरान शाम 5ः30 बजे खुर्सीपार स्टेडियम भिलाई पहुंचेगें और वहां आयोजित भिलाई ओलंपिक खेल महोत्सव में भाग लेंगे।

Share
पढ़ें   CG में विधायक की मौत : खैरागढ़ विधायक की हार्ट अटैक से मौत, रात 2:30 बजे ली देवव्रत सिंह ने अंतिम सांस

 

 

 

 

 

You Missed