11 Mar 2026, Wed

भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव : कल हो सकती है कांग्रेस उम्मीदवार के नाम की घोषणा, सावित्री मंडावी का प्रत्याशी बनना लगभग तय

प्रदीप नामदेव

रायपुर, 14 नवंबर 2022

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर विधानसभा चुनाव में नामांकन की अंतिम तिथि को लगभग तीन दिन का वक्त बचा हैं । ऐसे में जनता जानने को इच्छुक है कि आखिर इस बार होने वाले उपचुनाव में बीजेपी और कांग्रेस किसे अपना उम्मीदवार बनाती है । माना जा रहा है कि कांग्रेस के उम्मीदवार की घोषणा कल हो जाएगी । दरअसल, आज प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई । बैठक में पांच नामों का पैनल बनाकर विचार के लिए हाईकमान को भेजा गया है । जिन दावेदारों के नाम इस पैनल में शामिल है, उनमें सावित्री मंडावी, वीरेश ठाकुर, ठाकुर राम कश्यप, हेमंत ध्रुव और ललित नरेटी के नाम शामिल है ।

सूत्र बता रहे है कि मनोज मंडावी की पत्नी सावित्री मंडावी का नाम फाइनल है । क्योंकि, पार्टी के नेताओं के कहने पर ही उन्होंने अपने नौकरी से वीआरएस लिया है । ऐसे में हो सकता कि कल पार्टी हाईकमान सावित्री मंडावी के नाम की घोषणा कर दे ।

 

Share
पढ़ें   दुर्ग नवोदय स्कूल में मोबाइल रखने पर छात्रों की जमकर पिटाई : वाइस-प्रिंसिपल के केबिन में लात-घूंसे और डंडों से हमला, एक छात्र के प्राइवेट पार्ट में लात, 2 शिक्षक गिरफ्तार और सस्पेंड