12 Mar 2026, Thu
Breaking

ब्रम्हानंद नेताम के विषय पर कांग्रेस हमलावर : CM भूपेश बघेल ने रमन सिंह और बीजेपी पर साधा निशाना, CM बोले : “FIR तो मई 2019 में हुई, उस समय तो केंद्र और राज्य दोनों में बीजेपी की सरकार थी…रघुवर दास और रमन सिंह तो अच्छे दोस्त है..फिर..”

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 21 नवंबर 2022

छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में हो रहे उपचुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आते जा रही है । ठीक वैसे-वैसे ही चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो रही है । चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम पर कांग्रेस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है । सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी के बयान पर जवाब देते कहा कि मई 2019 में जिस समय FIR हुई, उस समय तो झारखंड और केंद्र में बीजेपी की सरकार थी साथ ही रमन सिंह और रघुवर दास की काफी मित्रता भी है । फिर, रहन सिंह और रघुवर दास जी ने षड्यंत्र किया होगा । सीएम ने कहा कि 2018 से लेकर हर चुनाव में बीजेपी ने देख लिया अब भानुप्रतापपुर में भी देख ले कि जीत किसकी होगी ।

Share
पढ़ें   CG में पढ़ने वाले बच्चों पर रहेगी अब शासन की सीधी नजर : रायपुर में स्थापित हुआ विद्या समीक्षा केंद्र

 

 

 

 

 

You Missed