10 Jun 2025, Tue
Breaking

CG विधानसभा विशेष सत्र : विधानसभा के विशेष सत्र की हुई शुरुआत…दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि…CM भूपेश ने साझा किए अपनी यादें, वरिष्ठ नेताओं ने किया दिवंगत विधायक मनोज मंडावी और दीपक पटेल को याद

 

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 1 दिसंबर, 2022

 

आज से छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रगीत और राजगीत गायन से सत्र की शुरुआत हुई। सत्र शुरु होते ही दोनों दिवंगत नेताओं को याद कर इस दौरान श्रद्धांजलि दी गई। सदन में इस दौरान विधानसभा के दिवंगत उपाध्यक्ष मनोज मंडावी और पूर्व विधायक दीपक पटेल को श्रद्धांजलि दी गई।

 

 

 

CM भूपेश बघेल ने दिवंगत विधायक मनोज मंडावी और दीपक पटेल को श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान CM भूपेश बघेल ने दिवंगत नेताओं मनोज मंडावी को याद करते हुए कहा कि मनोज मंडावी धार्मिक प्रवृत्ति के व्यक्ति थे। उन्होंने कहा कि मनोज मंडावी ने अपने घर में बड़ा मंदिर बनाया था। उन्होंने पुरानी बातों को याद करते हुए कहा कि मुड़िया दरबार के बाद आए तब उन्होंने कहा, मंदिर चलते हैं। उन्होंने कहा कि हमने एक अच्छा दोस्त खोया है। उनके कार्य, व्यक्तित्व और विचार हमेशा जीवित रहेंगे। इस दौरान CM भूपेश बघेल ने दिवंगत विधायक दीपक पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, खाद्य मंत्री अमरजीत भगत, विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल ने दोनों दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले विधानसभा के मुख्य समिति कक्ष में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। वहीं मंत्री कवासी लखमा ने भी स्व. मनोज मंडावी को याद किया।

 

 

 

Share
पढ़ें   BJP में बवाल, लिस्ट आई ही नहीं और सम्भावित प्रत्याशी के समर्थकों ने लिख दिया-'व्यक्ति को वोट दो, बाकी सबको (#@& दो..' BJP के बुरी तरह डैमेज होने की चर्चा

 

 

 

 

 

You Missed