10 Apr 2025, Thu 5:26:05 AM
Breaking

अरुण साव जी..आप शराबबंदी करेंगे?… BJP में महिलाओं के लिए क्या नया होगा?…ऐसे सवालों के जवाब देने पहली बार किसी पार्टी के अध्यक्ष ने की पहल…#AskArunSao में जुड़कर सैकड़ों लोगों ने पूछे सवाल

 

प्रमोद मिश्रा, रायपुर, 4 दिसंबर, 2022

 

 

 

 

प्रिया जी,

बिल्कुल नहीं सोचा था! पर पार्टी ने मुझे जो भी दायित्व दिया है मैंने उसे निष्ठापूर्वक पूरा करने का प्रयास किया है।

रोचक जी,

निश्चित रूप से सरगुजा समेत सारे प्रदेश में विकास कार्य प्राथमिकता से होंगे।

मोहन जी,

इस विषय पर हमारी पार्टी लागातार आवाज उठाती रही है। गौ माता की रक्षा और गौ सेवा हमारी प्रतिबद्धता है।

 

 

कुछ ऐसी ही बातें ट्वीट्स करके ट्विटर में छत्तीसगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने तकरीबन 1 घंटे के ट्विटर संवाद के दौरान अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से कही है।

 

 

दरअसल यह पहली बार हुआ है जब किसी पार्टी के अध्यक्ष ने #AskArunSao के नाम से सीधे उनसे जुड़ने और मन में चलने वाले कोई भी सवाल को पूछने को लेकर अपने कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संदेश भेजा। जिसके बाद शनिवार की शाम सैकड़ों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के समर्थक और पार्टी कार्यकर्ताओं ने खुले मन से ट्विटर में #AskArunSao में जाकर कई तरह के सवाल पूछे।

 

कई रोचक सवाल पूछे गए

इस दौरान जहां पार्टी में आने वाली गुटबाजी की बात, राष्ट्रवादी मुद्दों को प्राथमिकता देना, आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदर्शन आदि कई ऐसे महत्वपूर्ण सवाल थे, जो कार्यकर्ताओं के द्वारा खुले मन से अपनी पार्टी के अध्यक्ष से पूछे गए। इसमें रोचक बात यह भी रही कि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने ना सिर्फ अपने कार्यकर्ताओं के मन में चल रहे सवालों का जवाब दिया, बल्कि बकायदा को Quote ट्वीट करके उनके द्वारा पूछे गए सवालों को साझा भी किया।

पढ़ें   रायपुर : अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावासों में छात्र भोजन सहाय दर में वृद्धि, 87 लाख रुपए किये गये स्वीकृत

 

 

 

पहली बार ऐसी पहल

गौरतलब है कि किसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा ऐसा पहली बार हुआ है जब वह सीधे ट्विटर में कार्यकर्ताओं से किसी भी तरह के सवाल पूछने को लेकर संवाद स्थापित कर रहे हैं और कार्यकर्ताओं के मन में चल रहे सवालों का इस तरह से जवाब दे रहे हैं। बहरहाल कार्यकर्ताओं के मन में अरुण साव के इस प्रयास को लेकर के उत्साह देखा गया।

 

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed