प्रमोद मिश्रा, जशपुर, 5 दिसंबर, 2022

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए हैं। जिला जेल की दीवार फांदकर कैदी फरार हो गए। इनमें एक कैदी हत्या और दूसरा बलात्कार के मामले में विचाराधीन था। ऐसे में इस घटना से जेल प्रबंधन की बड़ी लापरवाही उजागर हुई है। अब पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार दोनों आरोपियों में जहां कपिल भगत/रामसेवक राम, सोगड़ा,चौकी मनोरा 376 पॉक्सो एक्ट का आरोपी था, वहीं ललित राम/बंधा राम, उम्र -23 वर्ष, सर्करा थाना तुमला 302 का आरोपी था।
गौरतलब है कि सप्ताहभर पहले ही बालोद जिला जेल से भी कैदी फरार हुए थे। ऐसे में जिला जेल जैसी सुरक्षित जगह से कैदियों के भागने की घटनाएं जेल की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़ा करती हैं।





