प्रमोद मिश्रा
दिल्ली, 09 दिसंबर 2022

छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता विमल साहू ने अपने नई दिल्ली प्रवास के दौराम आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नवनियुक्त प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा से उनके निवास पर मुलाकात की । इस दौरान प्रदेश की राजनीति से कुमारी शैलजा को विमल साहू ने अवगत कराया । विमल साहू ने बताया कि कुमारी शैलजा काफी सुलझी हुई और एक मजबूत राजनेता है, जिनके सहयोग से हम 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेंगे और सीएम भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल से जरूर 2023 का चुनाव जीतेंगे ।
विमल साहू अपने दिल्ली प्रवास के दौरान जंतर मंतर में अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। विमल साहू ने कहा कि केंद्र की सरकार जो वादाखिलाफी किसानों से कर रही है, उसका परिणाम 2024 के लोकसभा चुनाव में जरूर देखने को मिलेगा ।





