7 Mar 2026, Sat

CM करेंगे PM मोदी से मुलाकात : नई दिल्ली में सीएम भूपेश बघेल करेंगे पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात, प्रदेश के अनेक मुद्दों पर करेंगे बातचीत

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 31 दिसंबर 2022

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल थोड़ी देर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे । दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। मुलाकात के पूर्व मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि मुलाकात के दौरान वो छत्तीसगढ़ से जुड़ी बातों को रखेंगे। चर्चा में एथेनॉल प्लांट लगाने, सेंट्रल कोटा में धान कराने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी।

मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता के निधन के बाद उन्हें मुलाकात करने का वक्त मिलेगा, लेकिन प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। पीएमओ से भी उन्हें बुलावा मिला है। जिसके बाद वह 12:30 प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। चर्चा है कि आज की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ को कुछ सौगाते भी मिल सकती है।

Share
पढ़ें   What was found in the ED raid at Kawasi Lakhma? : डिजीटल डिवाइस बरामद किया है ED की टीम ने, आपत्तिजनक रिकॉर्ड मिलने की कही बात, कल कवासी लखमा होंगे ED के सामने पेश