11 Mar 2026, Wed
Breaking

CG में BJP विधायक नहीं लेंगे विधानसभा के कार्यक्रमों में भाग : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा – ‘सत्र में जरूर शामिल होंगे लेकिन विधानसभा के कार्यक्रमों में नहीं लेंगे भाग’

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 04 जनवरी 2022

छत्तीसगढ़ में बीजेपी विधायक अब विधानसभा में होने वाले कार्यक्रमों में भाग नहीं लेंगे । बीजेपी विधायक और नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के अंदर होने वाले कार्यक्रमों में हमारे विधायक भाग नहीं लेंगे ।

बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि मुझे उत्कृष्ट विधायक चुना गया है लेकिन मैं आज के कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लूंगा और इसका बहिष्कार करता हूँ ।

विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष ने हमारा अपमान किया है । आज लोकतंत्र की हत्या सदन के अंदर हुई है । ऐसे में हम विधायक अब विधानसभा के सत्र में शामिल होंगे लेकिन कार्यक्रमों में हिस्सा नहीं लेंगे ।

पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हम विधानसभा अध्यक्ष के व्यवहार से काफी आहत है और आने वाले दिनों में सत्र के अतिरिक्त किसी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगे साथ ही न ही विधानसभा अध्यक्ष से कभी मुलाकात करेंगे ।

 

Share
पढ़ें   धान खरीदी में नया रिकॉर्ड, 2028 तक गरीबों को मुफ्त चावल, कुपोषण से लड़ने फोर्टिफाइड अनाज – मंत्री बघेल ने विधानसभा में गिनाईं उपलब्धियां, 9,362 करोड़ के अनुदान को मिली मंजूरी

 

 

 

 

 

You Missed