10 Mar 2026, Tue
Breaking

जगदलपुर में जे पी नड्डा की दहाड़ : सरकार बनाने की सभी से अपील, कांग्रेस को बताया फूट डालो और राजनीति करो वाली पार्टी

प्रमोद मिश्रा

बस्तर, 11 फरवरी 2023

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के जगदलपुर पहुंचे। एयरपोर्ट से सीधे मां दंतेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की। फिर भाजपा कोर कमेटी की बैठक लेने के बाद लाल बाग मैदान में आयोजित आम सभा को संबोधित करने के लिए रवाना हुए। यहां सभा को संबोधित करते हुए जेपी नड्‌डा ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सभा को संबोधित करने के बाद नड्‌ड़ा नारायणपुर रवाना हुए। वहां उन्होंने दिवंगत सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

नड्‌डा ने कहा कि सागर साहू की हत्या का सुनकर बहुत दुख हुआ। यहां जब से कांग्रेस सरकार आई है, नक्सली हमले बढ़े हैं। ये इनके प्रशासन के बारे में बताता है। जब रमन सरकार थी, सुख-चैन था। सब लोगों के लिए काम हो रहा था। मगर आज मैं देखता हूं कि, छलावा हुआ है। मैं डॉक्टर रमन के माध्यम से बताना चाहता हूं कि कांग्रेस का नाम ही छलावा है। लटकाना, भटकाना ही कांग्रेस की नीति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छलावे के लिए ही बनी है। वो लोगों को भटकाने के लिए बने हैं। कांग्रेस के लिए ये सब करना कोई नई बात नहीं है।

उन्होंने कहा कांग्रेस का काम ही है फूट डालो राजनीति करो, हम गर्व के साथ कहते हैं कि छत्तीसगढ़ तब बना, जब अटल बिहारी वाजपेयी ने पहल की। उन्होंने अपने वादे को पूरा किया। मुझे याद है कि स्वर्गीय राजीव गांधी और उनका परिवार यहां पिकनिक मनाने आते थे। उस दौरान विकास को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। फिर जब रमन सिंह की सरकार आई, तब से विकास हुआ। जेपी नड्डा ने कहा कि जब अंधेरा होगा तभी उजाले का महत्व समझ में आएगा ना। रमन सरकार में बहुत से काम हुए। कांग्रेस सरकार का एक काम बता दीजिए जो उन्होंने जनता के हित के लिए किया हो।

पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी के रेल्वे स्टेशन से अयोध्या स्पेशल गाड़ी को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया

जगदलपुर की सभा के बाद जेपी नड्‌डा नारायणपुर पहुंचे। यहां उन्होंने नारायणपुर जिला उपाध्यक्ष सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ,भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह , पूर्व मंत्री महेश गागड़ा व पदाधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने सागर के परिजनों से भी बात की है।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed