17 Apr 2025, Thu 11:39:54 AM
Breaking

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के बदले गए राज्यपाल : विश्वभूष्ण हरिचंदन होंगे छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल, रमेश बैस होंगें महाराष्ट्र के राज्यपाल, देखें लिस्ट

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदले गए हैं। राज्यपाल अंसुइया यूइके को मणिपुर भेजा गया है। वहीं, विश्वभूष्ण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का नया राज्यपाल बनाया गया है। देखिए लिस्ट…

 

लेफ्टनेंट गणेशन नागालैंड, फागू चौहान मेघालय, राजेंद्र विश्वनाथ, रमेश बैंस महाराष्ट्र के राज्यपाल बनाए गए हैं।

डॉ. बीडी मिश्रा (सेवानिवृत्त) को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर को आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के रूप में नियुक्त किया गया।

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।

लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल, तो सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया है।

शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त

किया गया है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने लद्दाख के उपराज्यपाल के रूप में राधा कृष्णन माथुर का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ के वन क्षेत्र वन्य जीवों के संरक्षण और सह-अस्तित्व के लिए आदर्श : वन मंत्री केदार कश्यप ने वन्य जीव सप्ताह कार्यक्रम में जागरूकता और संरक्षण की आवश्यकता पर दिया बल

 

 

 

 

 

You Missed