10 Mar 2026, Tue
Breaking

कौन हैं छत्तीसगढ के नए राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन? : RSS के रह चुके हैं राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य, आंध्र BJP के अध्यक्ष का संभाल चुके हैं जिम्मा, पढ़ें नए राज्यपाल के बारे में

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 12 फरवरी 2023

छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के राज्यपाल बदल दिए गए हैं । छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल के रूप में विश्व भूषण हरिचंदन को जिम्मेदारी मिली है ।

कौन हैं छत्तीसगढ़ के नए राज्यपाल

आंध्र प्रदेश के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन  को अब छत्तीसगढ़ का राज्यपाल बनाया गया है । विश्व भूषण हरिंचदन ने अपना राजनीतिक करियर 1971 में शुरू किया था, वो भारतीय जनसंघ से भी जुड़े रहे । साल 1977 में जनता पार्टी के गठन तक वो आंध्र प्रदेश में जनसंघ के महाचिव रहे थे, इसके अलावा वह संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य भी रह चुके हैं । हरिचंदन आंध्र बीजेपी अध्यक्ष का पद भी संभाल चुकें है,  उनका कार्यकाल 1980 से 1988 तक रहा था । वहीं साल 2004 में आंध्र प्रदेश की बीजेडी और बीजेपी गठबंधन सरकार में कैबिनेट मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं.

Share
पढ़ें   टेकऑफ के 45 मिनट बाद इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी : झटके से घबराए यात्री, इंदौर लौटकर कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग, फ्लाइट रद्द

 

 

 

 

 

You Missed