10 Mar 2026, Tue
Breaking

फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर : आज से एयर इंडिया की फ्लाइट नहीं उड़ेगी रायपुर से, एयर इंडिया ने रायपुर से तोड़ा नाता

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 13 फरवरी 2023

राजधानी रायपुर से एयर इंडिया की फ्लाइट में सफर करने वालों के लिए बुरी खबर है । क्योंकि, रायपुर में करीब 40 साल तक ऑपरेट करने वाली पहली विमान कंपनी एयर इंडिया ने यहां से सामान समेट लिया है। आज से एयर इंडिया का रायपुर से नाता टूट गया। कल 12 फरवरी को आखिरी बार दिल्ली के बाद रायपुर से मुंबई के लिए उड़ान भरी। जिसके बाद आज से उड़ानों को बंद कर दिया गया है। राजधानी रायपुर में एयर इंडिया की फ्लाइट बंद होने से विदेश जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई।

आपको बता दें कि रायपुर एयरपोर्ट बनने के बाद यहां पहला विमान एयर इंडिया का ही था। दशकों तक एयर इंडिया की केवल दो ही फ्लाइट रायपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरती थी। इसमें एक दिल्ली और दूसरी मुंबई की थी। बाद में कई शहर और जोड़े गए। लेकिन पहली बार ऐसा हो रहा है जब एयर इंडिया ने रायपुर से अपना पूरा कामकाज समेट लिया है।

Share
पढ़ें   रायपुर में डकैती का सनसनीखेज खुलासा: बीएसएफ से रिटायर्ड सूबेदार ने रची साजिश, 10 आरोपी गिरफ्तार, 59.5 लाख नकद और सोना बरामद

 

 

 

 

 

You Missed