10 Mar 2026, Tue
Breaking

रायगढ़ में लगेगा सोलर पावर प्लांट, जिंदल पावर लिमिटेड एवम राज्य शासन के बीच हुआ अनुबंध

प्रमोद मिश्रा

रायगढ़, 17 फरवरी 2023

जिंदल पावर लिमिटेड ने जिला रायगढ़ में सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए आज छत्तीसगढ़ शासन के साथ एम ओ यू किया । 84.5 मेगावाट के इस सोलर पावर प्लांट से 11,14,57,000 KWH यूनिट प्रतिवर्ष उत्पादन का लक्ष्य रखा गया हैं। इसमें 400 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया जायेगा,नए सैयंत्र लगाने के लिये आज छत्तीसगढ़ सरकार के साथ हुए एमओयू पर शासन की ओर से भुवनेश यादव,सचिव, वाणिज्य एवम उद्योग और जिंदल पावर की ओर से प्रदीप टंडन ने हस्ताक्षर किए।
एमओयू के दौरान प्रदीप टंडन ने कहा कि हमारे देश में बिजली का उत्पादन हर साल बढ़ रहा है ऐसे में सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन ऊर्जा के संरक्षण के क्षेत्र में एवम बिजली बचाव के लिए सौर ऊर्जा का उपयोग सर्वोत्तम उपाय हैं।जिससे हम ऊर्जा की मांग एवम पूर्ति के बीच सामंजस्य स्थापित कर सकते हैं।

 

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल ने सभी रेंज के नए पुलिस महा निरीक्षको और उप महानिक्षकों की ली बैठक, जुआ-सट्टा, गुंडे-बदमाशों और ऑनलाइन गेमिंग पर कड़ाई से प्रभावी रोक लगाने के दिए निर्देश

 

 

 

 

 

You Missed