25 Apr 2025, Fri 1:01:48 AM
Breaking

कवर्धा में फिर बवाल : झंडा हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद, SP, ASP समेत 16 पुलिसकर्मी हुए घायल, देखें वीडियो

प्रमोद मिश्रा

कवर्धा, 04 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में एक बार फिर बवाल की स्थिति निर्मित हो गई । इस बार जिले में झंडा हटाने को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का प्रदर्शन हिंसक हो गया। GGP और धर्म गुरु के बीच विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर पार्टी के लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया। जिसमें एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह, एएसपी समेत 16 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फिलहाल मौके पर 200 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

 

पार्टी के (GGP) लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी धर्म गुरु के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोग शुक्रवार को रैली निकाल रहे थे। उसी दौरान यह विवाद हुआ है। हमले के बाद पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए आंसू गैस छोड़े। बल प्रयोग किया गया। घायल पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार दिया गया है।

भोरमदेव थाना क्षेत्र के हरमो गांव में कुछ समय पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के लोगों ने गांव के पूजा स्थल में पार्टी का झंडा लगा दिया था। जिसके बाद ग्रामीणों ने तय किया कि, पूजा-पाठ करने वाली जगहों पर किसी पार्टी का झंडा नहीं होना चाहिए। इसके बाद 14 फरवरी को धर्म गुरुओं ने पार्टी का झंडा हटा दिया था।

14 फरवरी को जब झंडे को हटाया गया, तब भी पार्टी के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद समाज के धर्म गुरु दुर्गे भगत के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग भी की गई थी। पार्टी के लोगों ने कहा था कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो उग्र आंदोलन करेंगे।

पढ़ें   भ्रष्टाचार : खेलगढ़िया योजना में भ्रष्टाचार..DMC की जांच में श्याम चंद्राकर को ठहराया दोषी... खेल सामाग्री की जगह ले लिया है स्मार्ट टीवी..पढ़िए पूरी रिपोर्ट

करीब 20 दिन बाद शुरू हुआ प्रदर्शन

पिछले 15-20 दिन में धर्म गुरूओं पर जब कार्रवाई नहीं हुई तो शुक्रवार को पार्टी के करीब 800 से ज्यादा लोग राजानवा गांव पहुंचे। यहां से वे हाथ में लाठी लिए रैली निकालते हुए हरमो की ओर जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने इन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। तो भड़क गए। और पुलिस पर ही पथराव कर दिया। इसके साथ ही ग्रामीणों पर भी पथराव किया।

इस मामले में एसपी ने कहा, हमने दोनों पार्टी को बुलाकर बात करके हल निकालना चाहा। मगर ये लोग नहीं आए। इस वजह से तकरार बढ़ी। फिलहाल मौके पर पहले हालात को स्थिर कराया जा रहा है, फिर इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

 

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed