7 Apr 2025, Mon 9:29:12 PM
Breaking

COVID19 BREAKING : जमशेदपुर के लिए राहत की ख़बर, अब तक हुई 467 सैंपल की जांच, सभी नेगेटिव पाये गए

मीडिया24 ब्यूरो, जमशेदपुर।

जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल अस्पताल के वायरोलॉजी लैब में 52 सैंपल की जांच शुक्रवार तक हुई है और सभी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। वहीं अब भी 30 सैंपल की रिपोर्ट शनिवार सुबह तक आने की उम्मीद है।शनिवार को जिला सर्विलांस विभाग की ओर से 23 सैंपल जांच के लिए भेजे गये।

अब तक जिले के करीब 500 से अधिक मरीजों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है जिसमें से 467 सैंपल का रिपोर्ट निगेटिव आया है जबकि शेष की रिपोर्ट आना अभी बाकी है।
लॉक डाउन के दौरान पूरे देश में पूर्ण रूप से बंदी के संबंध में गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आदेशानुसार राज्य के औद्योगिक इकाइयों को शुरू करने का निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि लॉक डाउन 2 के तहत राज्य के नगर निगम या नगर निकायों की सीमा के बाहर के उद्योगों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित आवश्यक वस्तुओं से सम्बंधित उद्योगों को खोलने की अनुमति दे दी गयी है।

 

गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा निर्गत दर्शिका के अनुसार औद्योगिक परिसर मे सामाजिक दूरी, कामगारों के लिए थर्मल स्कैनर, मास्क, सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था रखनी अनिवार्य है। लोगो की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा ऐसा निर्णय लिया गया है। जिससे जरूरत की वस्तुओं पर इसका असर ना पड़े।

Share
पढ़ें   रायपुर नगर निगम की नई पहल: बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के एंट्री बैन, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कदम

 

 

 

 

 

You Missed