VIDEO : दिव्यांग युवक ने दिनदहाड़े कर दी गोली मारकर महिला की हत्या, महिला को बचाना छोड़ छत से वीडियो बनाते रहे पड़ोसी, आरोपी को पुलिस ने धरा, मूकदर्शक बने लोगों पर भी होगी सख़्त कार्रवाई

Latest

मीडिया24 न्यूज़, कासगंज (उत्तरप्रदेश)।

सोरों कोतवाली क्षेत्र के गांव होडलपुर में गुरुवार सुबह महिला की हत्या की सनसनीखेज वारदात से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। महिला में दिव्यांग युवक ने तमंचे से एक के बाद एक कई गोलियां मारीं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई है। पड़ोसियों ने वारदात का लाइव वीडियो बनाने के बाद वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या के पीछे कान का विवाद बताया जा रहा है।

         Photo : इतने करीब से चलाई हत्यारे ने गोली

पुलिस के अनुसार गुरुवार की सुबह सोरों कस्बा से सटे गांव होडलपुर में गांव के ही दिव्यांग युवक देव किशन उर्फ मोनू पुत्र रजनीकांत ने गांव की वृद्ध महिला जामवती में उसके दरवाजे पर ही तमंचे से एक के बाद एक कई गोलियां दाग कर उसकी हत्या कर दी। महिला को तीन गोलियां लगीं। सोरों सीएचसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। वारदात स्थल पर छतों पर खड़े पड़ोसियों ने महिला की हत्या का वीडियो बनाकर सोशल नेटवर्क पर वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी, सीओ आरके तिवारी, एसओजी की टीम व अन्य पुलिस बल होडलपुर गांव में वारदात स्थल पर पहुंचा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी मोनू को गांव के ही एक मकान से धर दबोचा। पुलिस आरोपी मोनू और उसे शरण देने वाले व्यक्ति को भी कोतवाली ले आई। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि हत्यारोपी को शरण देने वालों पर भी पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।

 

 

पढ़ें   जागेश्वर यादव को पद्मश्री अवॉर्ड मिलने की घोषणा के बाद गांव में खुशी की लहर

वीडियो देखिये :

लोग हिम्मत दिखाते तो बच जाती महिला की जान
सोरों के होडलपुर गांव में वारदात स्थल पर मौजूद लोग यदि हिम्मत दिखाते तो महिला की जान बचाई जा सकती थी। जिस समय दिव्यांग मोनू वारदात स्थल पर वृद्ध महिला को एक के बाद एक गोलियां मार रहा था तो छतों पर मौजूद लोग ऊपर खड़े थे। यदि कोई हिम्मत दिखाता तो महिला की जान बच सकती थी।

पुलिस के अनुसार जिस समय आरोपी फायरिंग कर रहा था। उस समय गांव में काफी संख्या में लोग छतों पर मौजूद थे। उसके बाद भी लोग वारदात का वीडियो बनाते रहे और किसी ने भी आरोपी को पकड़ने या रोकने के लिए हिम्मत नहीं दिखाई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी गांव में ही एक मकान में जाकर छिप गया। एएसपी पवित्र मोहन त्रिपाठी ने कहा कि मौके पर मौजूद उन लोगों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। जिन्होंने महिला को नहीं बचाया और वीडियो बनाते रहे।
Share