7 Mar 2026, Sat
Breaking

गौरव सिंह ने बाढ़ से बचाव के लिए की तैयारियों की समीक्षा बैठक, कहा – ग्रामीण युवाओं को करें बाढ़ जैसे आपदा का सामना करने प्रशिक्षित

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 30 मई 2024

कलेक्टर डॉ गौरव सिंह जिले में बाढ़ से बचाव के लिए तैयारियों की समीक्षा बैठक ली। कलेक्टर ने कहा कि कुछ दिनों के भीतर मानसून आने की संभावना है। जिले की सभी तहसीलों और नगर निगम में बाढ़ के संभावित स्थानों को चिन्हित करें। सभी एसडीएम अपने राजस्व अमलों के साथ स्वयं तहसीलों का दौैरा करें और ग्रामीणों से चर्चा कर आपदा राहत की कार्ययोजना बनाएं। गांव-नदीतट और में गोताखोरों की तैनाती रखें। साथ ही गांवों मंे कुछ युवाओं के समूहो को प्रशिक्षित करें जिससे वे बाढ़ जैसी आपदा का सामना करनें में सहयोग कर सकें।


डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ से प्रभावितों के अभी से सुरक्षित स्थान ऐसे स्थल को चिन्हांकित करले और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि बाढ़ से सबसे अधिक मवेशी प्रभावित होते हैं। उनके लिए भी सुरक्षित स्थान रखें। साथ ही पशुओं को होने वाले संक्रामक बीमारी से बचाव के लिए दवाईयों का इंतजाम कर लें। खाद्य विभाग उचित मूल्य की दुकानों में राशन की उपलब्धता सुनिश्चित करें और यह भी जायजा लें कि बाजार में चना, चावल, आटा, गुड, दाल, नमक आदि खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो। ताकि आवश्यकता एवं समयानुसार उपलब्धता में विलंब ना हो। संभावित बाढ़ राहत सामग्रियों के पैकेट तैयार करने हेतु टीमों का गठन भी कर लिया जाए।

कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि पीएचई जिले में टंकी के सफाई के लिए विशेष अभियान चलाएं और टंकी के सफाई के बाद उस पर सफाई की तिथि वर्णित करें। बाढ़ प्रभावित गांवों मंे शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु परिवहन आदि से संबंधित व्यवस्थ पूर्व से ही सुनिश्चित कर ली जाए। पेयजल की गुणवत्ता शुद्धता को सुनिश्चित करने हेतु पर्याप्त संख्या में क्लोरिन टेबलेट की व्यवस्था कर ली जाए। एवं बाढ़ प्रभावित पंचायतों में इन टेबलेट्स के उपयोग का प्रशिक्षण पीएचई के माध्यम से समय पर सुनिश्चित कर लिया जाए। चिकित्या विभाग अभी से बारिश के समय फैलने वाली महामारी जैसे डायरिया, मलेरिया, पीलिया आदि के लिए दवाईयों तथा टेस्ट किट इत्यादि की व्यवस्था पूर्व में कर लें। ताकि उस समय किसी प्रकार परेशानी का सामना ना करना पड़े। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि बाढ़ से पूर्व जिले की मुख्य सड़कों विशेषकर जिला मुख्यालय से ब्लॉक, तहसीलों, गांवों को जोडने वाली सड़कों की मरम्मत करा ली जाए। पुल-पुलिया की भी मरम्मत करके उन्हें यातायात के लिए सुगम बना लिया जाए।

नगर निगम कमिश्नर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि निगम के निचली बस्तियों और कुछ विशेष स्थानों मे जो बाढ़ के स्थिति निर्मित होने की संभावना रहती है। इन जगहों पर साफ-सफाई की व्यवस्था कर ली जाए। ताकि पानी का जमाव ना हो। साथ ही स्वास्थ्य विभाग अपनी टीम को अलर्ट करें। उन्होंने बताया कि शहर के सभी प्रमुख नालों की सफाई तेजी से की जा रही है, ताकि डैनेज सिस्टम दुरूस्त रहें और बारिश के दौरान पानी का जमाव ना हो। नगर निगम को सारे जोन और स्वास्थ्य विभाग की टीम संभावित बीमारियों के रोकथाम के लिए कार्य करेंगे। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अािधकारी विश्वदीप, सभी एडीएम एवं एसडीएम सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Share
पढ़ें   CG सड़क हादसा ब्रेकिंग : सड़क हादसे में गई एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जान, दूसरी गंभीर रूप से घायल, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed