7 Mar 2026, Sat

CG में कोयला चोरी का वीडियो वायरल ! : ऊर्जानगरी का बताया जा रहा वीडियो, धड़ल्ले से जारी है कोयला चोरी का व्यापार

प्रमोद मिश्रा

रायपुर/कोरबा, 16 मार्च 2023

छत्तीसगढ़ के कोरबा में एक बार फिर से कोयला चोरी करते वीडियो वायरल हो रहा है । यह वीडियो कोरबा जिले के दीपका माइंस में दर्रा खर्चा हरदी बाजार के पास का बताया जा रहा है । इस वीडियो में आस पास के ग्रामीण खदान से कोयला निकालते नजर आ रहें है,  ग्रामीणों के साथ उनके छोटे छोटे बच्चे भी नजर आ रहे हैं ।

कोरबा को ऊर्जानगरी के नाम से जाना जाता है । कोरबा जिले में सर्वाधिक कोयला की खदानें हैं, जिससे वहां कोयले के चोरी होते रहती है । कुछ महीनों पूर्व भी एक वीडियो वहां से वायरल हुआ था जिसमें लोग खदान से कोयला चोरी करते नजर आए थे।

वायरल वीडियो में छोटे – छोटे बच्चे भी साथ में नजर आ रहे हैं ।
इस वायरल हो रहे वीडियो की पुष्टि हमारा संस्थान नहीं करता है ।

Share
पढ़ें   रायपुर सराफा एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने CM भूपेश बघेल से की मुलाकात की, सराफा कारोबारियों ने राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा देने गोबर और गौमूत्र की सरकारी खरीदी को सराहा